Breaking News

गाजीपुर: मां कव‍लपति हास्पिटल एंड मैटरनिटी रिसर्च सेंटर व नोव आईवीएफ फर्टि‍लि‍टी के संयुक्‍त तत्‍वावधान में नि:शुल्‍क नि:संतान शिविर का हुआ आयोजन

गाजीपुर। मां कव‍लपति हास्पिटल एंड मैटरनिटी रिसर्च सेंटर शास्‍त्रीनगर गाजीपुर व नोव आईवीएफ फर्टि‍लि‍टी के संयुक्‍त तत्‍वावधान में मंगलवार को नि:शुल्‍क नि:संतान एवं स्‍त्री एवं प्रसुति रोग परामर्श शिविर को आयोजन किया गया। इस शिविर में सैकड़ों दंपत्तियों ने डा. प्रतिभा सिंह, और डा. बीती सिंह से परामर्श लिया। इस संदर्भ में डा. प्रतिभा सिंह ने बताया कि इस कैंप का उद्देश्‍य है नि:संतान दंपत्ति को यह पता चले कि उन्‍हे क्‍यों बच्‍चे पैदा नही हो रहे हैं। जब कारण पता हो जायेगा तब सफल इलाज हो पायेगा। उन्‍होने बताया कि समय से चेकअप कराने से संतान पैदा होने की संभावना शत-प्रतिशत बढ़ जाती है। डा. बीती सिंह ने बताया कि हमारे अस्‍पताल में बहुत सी महिला मरीज आती है जिन्‍हे काफी दिनों से बच्‍चा पैदा नही हो रहा है इसके निदान के लिए यह कैंप आयोजित किया गया है। इस कैंप में कम शुक्राणु, फेलोपियन ट्यूब बंद, रिपोर्ट सामान्‍य होने पर भी संतान पैदा न होना, धीमी गतिशीलता, अनियमित पीरियड, अधिक उम्र के कारण संतान पैदा न होना, शुक्राणु अंडो में खराबी, बार-बार गर्भपात होना, गर्भाशय में रसौली, आदि के मरीजों ने चिकित्‍सकों से सलाह लिया।

Image 1 Image 2

Check Also

उ.प्र. माध्‍यमिक शिक्षक संघ ने घोषित किये छह एमएलसी प्रत्‍याशी, वाराणसी खंड से चेतनारायण सिंह होगे उम्‍मीदवार

गाजीपुर। उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षक संघ के बोर्ड की बैठक एमएलसी व संरक्षक राजबहादुर सिंह …