Breaking News

गाजीपुर: कटरिया गांव में सपा नेताओं व ग्रामीणों के बीच हुआ बवाल और पथराव, पुलिस सहित कई घायल   

गाजीपुर। करंडा ब्‍लाक के कटरिया गांव में आज बुद्धवार को सपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच जमकर बवाल और पथराव हुआ जिसमे कई सपा नेता और ग्रामीण घायल हो गये। इस बवाल में कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गये। ज्ञातव्‍य है कि प्रदेश हाईकमान के निर्देश पर आज सपा का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव, विधायक डा. वीरेंद्र यादव, जैकिशन साहू और सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कटरिया गांव पहुंचे। लेकिन गांव के लोग ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आशू सिंह के नेतृत्‍व में सपा प्रतिनिधिमंडल को गांव में घुसने नही दिया जिसको लेकर माहौल बिगड़ गया। सपा के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच जमकर बवाल और पथराव हुआ जिसमे पुलिसकर्मी, सपा के कार्यकर्ता और ग्रामीण घायल हो गये। इस पथराव में करंडा के एसएचओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गये। इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने बताया कि युवती के पोस्‍टमार्टम में मृत्‍यु का करण पानी में डूबने से बताया गया है। परिजनों के तहरीर पर हत्‍या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुख्‍य आरोपी को हिरासत में ले कर जेल भेज दिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है। उन्‍होने बताया कि युवती और मुख्‍य आरोपी के बीच काफी समय से संबंध था। घटना की रात को लड़का लड़की से काफी समय तक मोबाइल से बात किया है। घर वालों से लड़की की लगभग तीन घंटे बात हुई है। घर वालों ने भी लड़की की काफी खोजबीन किया गया। इसके बाद उसने आत्‍म हत्‍या कर ली। जिसकी रिपोर्ट परिजनों ने 112 पर दिया। पुलिस घटना के हर बिंदुओं पर जांच कर रही है। कुछ लोग घटना को दूसरा एंगल देकर जनपद में अशांति फैलाना चाहते हैं ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी।

Image 1 Image 2

Check Also

उ.प्र. माध्‍यमिक शिक्षक संघ ने घोषित किये छह एमएलसी प्रत्‍याशी, वाराणसी खंड से चेतनारायण सिंह होगे उम्‍मीदवार

गाजीपुर। उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षक संघ के बोर्ड की बैठक एमएलसी व संरक्षक राजबहादुर सिंह …