Breaking News

भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ने किया मां विंध्‍यवासिनी का दर्शन-पूजन, कहा- बंगाल में बनेगी बहुमत की सरकार  

मिर्जापुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बुधवार को मिर्जापुर स्थित विंध्याचल धाम पहुंचे। उन्होंने मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए। इसके पहले नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। विंध्याचल पहुंचने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता व अन्य लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। अटल चौराहा समेत अन्य जगहों पर उनका स्वागत किया गया। पत्रकारों से बातचीत में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि बंगाल के लिए आज विशेष दिन है। वहां पर प्रचंड बहुमत की सरकार बनने जा रही है। यह पूछे जाने पर की भाजपा वहां पर सरकार बना रही है, उन्होंने फिर यही जवाब दिया कि बंगाल में प्रचंड बहुमत से सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि बंगाल के लिए आज विशेष दिन है। वहां पर दूसरे चरण का मतदान होने वाला है और मैं यह लोगों का आह्वान करता हूं कि वह अधिक से अधिक संख्या में बूथों पर जाएं और मतदान करें ताकि बंगाल को सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मैं विंध्यधाम आया और मां विंध्यवासिनी का दर्शन किया। इससे मुझे बहुत शांति मिलती है।

Image 1 Image 2

Check Also

उ.प्र. माध्‍यमिक शिक्षक संघ ने घोषित किये छह एमएलसी प्रत्‍याशी, वाराणसी खंड से चेतनारायण सिंह होगे उम्‍मीदवार

गाजीपुर। उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षक संघ के बोर्ड की बैठक एमएलसी व संरक्षक राजबहादुर सिंह …