Breaking News

गाजीपुर: धान और मोटे अनाज के बीज के लिए कृषि विभाग में ऑनलाइन बुकिंग शुरू

गाजीपुर। “धान और मोटे अनाज के बीज के लिए करें ऑनलाइन बुकिंग” दलहन, तिलहन और मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग की ओर से बीज के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू है। किसानों का चयन ई-लॉटरी से होगा। कृषक भाईयों को अवगत कराना है कि विभाग की अधिकारिक वेबसाइट www.agriculture.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते है। उर्द, मूंग, अरहर, तिल, ज्वार, बाजरा, कोदो, सांवा एवं मडुवा/रागी बीज मिनीकिट निःशुल्क दिये जायेगे। वही सामान्य बीज योजना के तहत धान, दैचा, उर्द, तिल और अरहर के बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर पॉस मशीन के माध्यम से उपलब्ध होंगे। इसके अलावा संकर ज्वार, बाजरा और मक्का के बीज डीबीटी के जरिए अनुदान पर सभी राजकीय कृषि बीज भण्डारों से प्राप्त किए जा सकेंगे। कृषक भाईयों को अवगत कराना है कि यदि आवेदन संख्या लक्ष्य से अधिक हुई तो पात्र किसानों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। किसानों से अपील की जाती है कि वे समय रहते ऑनलाइन आवेदन कर इन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं।

Image 1 Image 2

Check Also

उ.प्र. माध्‍यमिक शिक्षक संघ ने घोषित किये छह एमएलसी प्रत्‍याशी, वाराणसी खंड से चेतनारायण सिंह होगे उम्‍मीदवार

गाजीपुर। उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षक संघ के बोर्ड की बैठक एमएलसी व संरक्षक राजबहादुर सिंह …