Breaking News

नगर पालिका जमानिया कार्यालय में बीजेपी की जीत पर जश्न का माहौल

गाजीपुर। नगर पालिका कार्यालय जमानिया में उस वक्त जश्न का माहौल देखने को मिला, जब पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत की खबर लगभग तय मानी जाने लगी। नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता और भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस जीत का उत्सव पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया। जैसे ही बंगाल, असम और पुडुचेरी में बीजेपी की एकतरफा जीत की सूचना मिली, अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। इस दौरान भारत माता की जय और जय श्री राम के जयघोष से पूरा इलाका गूंज उठा। अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने कहा कि “आज जनता ने अपना पूरा समर्थन देकर गंगोत्री से गंगासागर तक प्रचंड रूप से कमल खिलाया है। बंगाल, असम और पुडुचेरी में पार्टी को मिली यह ऐतिहासिक जीत जनता के विश्वास और पार्टी की नीतियों की जीत है।” वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष पांडेय ने कहा कि यह परिणाम देश की राजनीति में बड़ा बदलाव लाने वाला है और आने वाले समय में पार्टी और मजबूत होकर उभरेगी। इस अवसर पर भाजपा के मीडिया प्रभारी संजीत यादव, सुनील गुप्ता, संतोष निगम, मुन्ना तिवारी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

उ.प्र. माध्‍यमिक शिक्षक संघ ने घोषित किये छह एमएलसी प्रत्‍याशी, वाराणसी खंड से चेतनारायण सिंह होगे उम्‍मीदवार

गाजीपुर। उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षक संघ के बोर्ड की बैठक एमएलसी व संरक्षक राजबहादुर सिंह …