Breaking News

गाजीपुर: धूमधाम के साथ मनाया गया डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का जन्‍मदिन

गाजीपुर। उत्‍तर प्रदेश के लोकप्रिय डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का जन्‍मदिन आरपी कुशवाहा अध्‍यक्ष उत्‍तर प्रदेश सहकारी आवास संघ के नेतृत्‍व में शास्‍त्रीनगर में धूमधाम के साथ मनाया गया। आरपी कुशवाहा के साथ सैकड़ों नेताओं ने डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के चित्र पर तिलक लगाकर केक काटकर जन्‍मदिन मनाया। आरपी कुशवाहा ने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य उत्‍तर प्रदेश के लोकप्रिय पिछड़ों के नेता हैं। जिनके नेतृत्‍व में आज पूरे देश-प्रदेश के पिछड़े समाज के लोग भाजपा के पक्ष में लामबंद हैं। उन्‍होने हमेशा कमजोर, असहायों की मदद की है। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला उपाध्‍यक्ष अखिलेश सिंह, सुभाष चौहान, नन्दू कुशवाहा, किसान मोर्चा भाजपा कार्यसमिति के पूरे सदस्‍य गुलाब कुशवाहा, रमाशंकर चौहान, संजय चौरसिया, नीरज कुमार मानू, चंदन कुशवाहा, मनगू चौहान, अमरजीत चौहान, आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के नगर अध्‍यक्ष अजय कुशवाहा ने किया।

Image 1 Image 2

Check Also

उ.प्र. माध्‍यमिक शिक्षक संघ ने घोषित किये छह एमएलसी प्रत्‍याशी, वाराणसी खंड से चेतनारायण सिंह होगे उम्‍मीदवार

गाजीपुर। उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षक संघ के बोर्ड की बैठक एमएलसी व संरक्षक राजबहादुर सिंह …