Breaking News

पूर्वांचल में गर्म हवा चलने का जारी हुआ यलो अलर्ट

वाराणसी। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से काशी सहित पूर्वांचल के कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक गर्म हवाएं चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि एक-दो दिन बाद काशी व निकटवर्ती जिले लू की चपेट में आ सकता है। अगले छह से सात दिनों में तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 20 मई तक दिन का अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आंधी और बारिश के बाद जिले में लू की चेतावनी जारी कर दी गई है। 16 से 19 मई तक तीखी धूप के साथ तेज गर्म हवाएं चल सकती हैं।

Image 1 Image 2

Check Also

उ.प्र. माध्‍यमिक शिक्षक संघ ने घोषित किये छह एमएलसी प्रत्‍याशी, वाराणसी खंड से चेतनारायण सिंह होगे उम्‍मीदवार

गाजीपुर। उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षक संघ के बोर्ड की बैठक एमएलसी व संरक्षक राजबहादुर सिंह …