Breaking News

सैदपुर में नेत्र जांच शिविर में चयनित 9 मरीजों का होगा मुफ्त ऑपरेशन

गाजीपुर। सैदपुर के बरनवाल एग्रो में आर जे शंकरा नेत्रालय के वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सैदपुर तथा आस पास के क्षेत्र से लगभग सौ मरीजों ने जांच करवाई। शिविर के संयोजक सौम्य प्रकाश बरनवाल ने बताया कि शिविर में तेरह मरीजों का चयन ऑपरेशन के लिए हुआ जिसमें से नौ मरीज अस्पताल के लिए रवाना हुए। ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों का आर जे शंकरा नेत्रालय के द्वारा मुफ्त ऑपरेशन देख-रेख तथा दवाइयों की व्यवस्था की गई है साथ ही मरीजों को वापस शिविर तक पहुंचाने की भी व्यवस्था है। शिविर में डॉक्टर ऐश्वर्या,राजा सिंह,हरिशंकर,किरण सिंह,मुस्कान,आशुतोष पांडे, सच्चिदानंद सिंह,राकेश बरनवाल आदि उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

उ.प्र. माध्‍यमिक शिक्षक संघ ने घोषित किये छह एमएलसी प्रत्‍याशी, वाराणसी खंड से चेतनारायण सिंह होगे उम्‍मीदवार

गाजीपुर। उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षक संघ के बोर्ड की बैठक एमएलसी व संरक्षक राजबहादुर सिंह …