Breaking News

सीएम योगी का एलान: यूपी में पंचायत चुनाव होने तक ग्राम प्रधान ही बनें रहेंगे प्रशासक  

लखनऊ। यूपी में पंचायत चुनाव होने के तक ग्राम प्रधान ही प्रशासक बने रहेंगे। इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंजूरी दे दी है। बता दें कि प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 26 मई को खत्म हो रहा है। इसे लेकर ग्राम प्रधान संगठनों ने भी मांग की थी कि कार्यकाल खत्म होने के बाद भी चुनाव होने पर वर्तमान प्रधानों को ही प्रशासन चलाने की अनुमति दी जाए। उनकी मांग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंजूरी दे दी है। यह पहली बार होगा जब प्रदेश में प्रशासनिक समिति बनाई जाएगी। मतलब पंचायत चुनाव तक गांवों के विकास कार्यों की जिम्मेदारी मौजूदा प्रधानों के पास ही रहेगी। पंचायती राज विभाग सोमवार देर शाम तक इसका आदेश जारी कर देगा। यूपी में 57 हजार 694 ग्राम पंचायतें हैं।

Image 1 Image 2

Check Also

उ.प्र. माध्‍यमिक शिक्षक संघ ने घोषित किये छह एमएलसी प्रत्‍याशी, वाराणसी खंड से चेतनारायण सिंह होगे उम्‍मीदवार

गाजीपुर। उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षक संघ के बोर्ड की बैठक एमएलसी व संरक्षक राजबहादुर सिंह …