Breaking News

गाजीपुर में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी के साथ झमाझम हुई बारिश

गाजीपुर। जिले में मौसम ने करवट ले लिया है। शुक्रवार तड़के तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया। वहीं गर्मी से लोगों को राहत मिला। हालांकि इस दौरान कई इलाकों में बिजली व्यवस्था ठप रही। वहीं शहर के सड़कों पर जलभराव हो गया। वहीं शहर के प्रमुख घाटों और सड़कों पर लोगों ने ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी का आनंद लिया। किसानों के लिए यह बारिश फायदेमंद मानी जा रही है, क्योंकि इससे खरीफ फसलों की बुवाई में मदद मिलेगी। वहीं बच्चों और युवाओं में बारिश को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। पिछले 10 दिन से भीषण लू की चपेट में रहे गाजीपुरवासियों को आज से अगले दो से तीन दिन चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। पश्चिम दिशा से चल रही हवाओं के प्रभाव से शहर में आंधी और बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। इसका असर बृहस्पतिवार को भी दिखा, जब पूरे दिन 20 से 24 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं। धूप भी फीकी रही, जिससे पहले जैसी तपिश महसूस नहीं हुई।

Image 1 Image 2

Check Also

उ.प्र. माध्‍यमिक शिक्षक संघ ने घोषित किये छह एमएलसी प्रत्‍याशी, वाराणसी खंड से चेतनारायण सिंह होगे उम्‍मीदवार

गाजीपुर। उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षक संघ के बोर्ड की बैठक एमएलसी व संरक्षक राजबहादुर सिंह …