Breaking News

पूर्वांचल में 31 मई को बदल सकता है मौसम का रुख

लखनऊ। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार रविवार को भी मौसम का रुख बदल सकता है। कई जिलों में 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ बारिश होने और बिजली गिरने की संभावना है। लोगों को खुले स्थानों, पेड़ों और कमजोर ढांचों के पास जाने से बचने की सलाह दी गई है। हालांकि, बादलों और बारिश की सक्रियता से प्रदेशभर में तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, समेत आसपास के क्षेत्रों में आंधी, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है।

Image 1 Image 2

Check Also

उ.प्र. माध्‍यमिक शिक्षक संघ ने घोषित किये छह एमएलसी प्रत्‍याशी, वाराणसी खंड से चेतनारायण सिंह होगे उम्‍मीदवार

गाजीपुर। उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षक संघ के बोर्ड की बैठक एमएलसी व संरक्षक राजबहादुर सिंह …