Breaking News

प्रताप सिंह बघेल माध्‍यमिक शिक्षा निदेशक व अनिल भूषण चतुर्वेदी बने बेसिक शिक्षा निदेशक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शासन ने बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव किया है। प्रताप सिंह बघेल को माध्यमिक शिक्षा निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अनिल भूषण चतुर्वेदी को बेसिक शिक्षा निदेशक बनाया गया है। बताते चलें कि अभी तक डॉक्टर महेंद्र देव माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक थे। 31 मई को उनका कार्यकाल पूरा हो चुका है। अब प्रताप सिंह बघेल को यह जिम्मेदारी दी गई है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के नए निदेशक प्रताप सिंह पहले भी कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक बनने से ठीक पहले वे उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग के निदेशक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। अब वह माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक के रूप में काम संभालेंगे।

Image 1 Image 2

Check Also

उ.प्र. माध्‍यमिक शिक्षक संघ ने घोषित किये छह एमएलसी प्रत्‍याशी, वाराणसी खंड से चेतनारायण सिंह होगे उम्‍मीदवार

गाजीपुर। उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षक संघ के बोर्ड की बैठक एमएलसी व संरक्षक राजबहादुर सिंह …