Breaking News

कृषि विज्ञान केन्द्र, पी0जी0 कालेज, गाजीपुर के तत्‍वावधान में शुरु हुआ ‘खेत बचाओ अभियान’

गाजीपुर। कृषि विज्ञान केन्द्र, पी0जी0 कालेज, गाजीपुर द्वारा ‘खेत बचाओ अभियान’ स्वस्थ मिट्टी सशक्त किसान, समृद्ध भारत की शुरूआत सदर ब्लाक के सकरा गॉव से शुभारंभ किया गया। इस अभियान के दौरान पूरे देश में 1650 फील्ड टीमें, 500 विशेष अभियान टीमें, 1150 सहयोगी टीमें लगी हैं। इस दौरान केन्द्र के मृदा वैज्ञानिक डॉ0 डी0के0 सिंह ने रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक एवं गलत तरीके के प्रयोग के फलस्वरूप मृदा की उर्वरा शक्ति में दिन-प्रतिदिन कमी होती जा रही है। खेती की लागत बढ़ रही है एवं फसल उत्पादन घटता चला जा रहा है। इसी कड़ी में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा 1 जून से 30 जून तक खेती बचाओं अभियान का कार्यक्रम जनपद के प्रत्येक गॉवो में आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध है। मृदा की उर्वरता शक्ति को बनाये रखने हेतु मृदा वैज्ञानिक डॉ0 डी0के0 सिंह ने खरीफ फसलों में रासायनिक उर्वरकों को कम करने एवं फसल उत्पादन बढ़ाने हेतु जनपद के विभिन्न गॉवों मंे कृषक जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। खेती की लागत को कम करने के लिए एवं मृदा की उर्वरता श्क्ति को बनाये रखने के लिए खरीफ की फसलों की बुवाई के पूर्व हरी खाद के रूप में सनई, ढैंचा, उर्द, मूॅग इत्यादि फसलों के प्रयोग पर जोर दिया गया। हरी खाद के प्रयोग से मिट्टी के अन्दर जीवांश कार्बन की मात्रा में वृद्धि होगी जो तत्व मृदा के अन्दर अघुलनशील अवस्था में हैं उसकी उपलब्ध्ता बढ़ाने में सहायक सिद्ध होते हैं। हरि खाद के प्रयोग से मिट्टी के अन्दर जीवांश  स्तर की मात्रा में वृद्धि होगी। मिट्टी में जल धारण की क्षमता बढ़ेगी एवं मिट्टी के अन्दर सूक्ष्म जीवाणुओं की संख्या में वृद्धि होगी। सीनियर साइंटिस्ट एण्ड हेड/प्रभारी डॉ0 वी0के0 सिंह ने भूमि शोधन एवं मिट्टी जॉच के दौरान ही किसान भाई संतुलित उर्वरकों का प्रयोग करें। इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी श्री उमेश कुमार, श्री सचिन तिवारी क्षेत्रीय प्रबंधक इफको ने बताया कि किसान भाई नैनो यूरिया, नैनो डी0ए0पी0, नैनो ए0पी0के0 एवं सागरिका का प्रयोग खेत में करके अपनी लागत को कम करें एवं उत्पादन को बढ़ायें। ए0टी0एम0, बी0टी0एम0 एवं सकरा के ग्राम प्रधान लल्लन सिंह के नेतृत्व ‘खेत बचाओ अभियान’ आयोजित किया गया। इसमें कुल 52 किसान उपस्थित थे।

Image 1 Image 2

Check Also

उ.प्र. माध्‍यमिक शिक्षक संघ ने घोषित किये छह एमएलसी प्रत्‍याशी, वाराणसी खंड से चेतनारायण सिंह होगे उम्‍मीदवार

गाजीपुर। उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षक संघ के बोर्ड की बैठक एमएलसी व संरक्षक राजबहादुर सिंह …