Breaking News

गाजीपुर: सड़क हादसे में युवा किसान की मौत

गाजीपुर। सैदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मीरपुर गांव के पास शनिवार की सुबह सैदपुर देवचंदपुर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें सैदपुर धान की फसल में उगी घास को खत्म करने के लिए दवा लेने आ रहे एक 27 वर्षीय युवा किसान बहादुर पाल की मौत हो गई। घटना का पता चलने के बाद से मृतक के परिवार में भारी दुख व्याप्त है। सैदपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी अनुसार सैदपुर देवचंदपुर गांव निवासी 27 वर्षीय बहादुर पाल पुत्र चंद्रमा पाल शनिवार की सुबह धान की फसल में उगी घास को खत्म करने के लिए सैदपुर बाइक से दवा लेने आ रहा था। सैदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मीरपुर गांव के पास देवचंदपुर सैदपुर मार्ग पर सामने से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने बहादुर की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से तत्काल बहादुर को सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। लेकिन जांच के उपरांत डॉक्टर ने बहादुर को मृत घोषित कर दिया। घटना का पता चलने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मृतक के परिजनों और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक युवा किसान बहादुर पाल का पूरा परिवार खेती किसानी पर निर्भर है। मृतक तीन भाइयों में बीच का था। सबसे बड़े भाई का नाम सुनील पाल है। जिसकी शादी हो चुकी है। वह जीवन यापन के लिए अपना टेंपो चलाता है। मृतक के सबसे छोटे भाई का नाम सतीश पाल है। जो पढ़ाई कर रहा है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: लंगूर का पोस्टर देखते ही लौट रहे बंदर, नंदगंज में परिवार का अनोखा प्रयोग बना चर्चा का विषय

गाजीपुर। नंदगंज बाजार में बंदरों के बढ़ते आतंक से परेशान एक परिवार ने उनसे बचाव …