Breaking News

गाजीपुर: लोकसभा 2024 के चुनाव में पेंशन के मुद्दे पर पड़ेगा सरकारी कर्मचारियों का वोट- संयुक्‍त कर्मचारी संघ   

गाजीपुर। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली के लिए राष्ट्रव्यापी चरण बद्ध आंदोलन के क्रम में रेलवे एवम राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के सहयोगी कर्मचारी शिक्षक संघों के साथ सिंचाई चौराहा स्थित नलकूप मण्डल कार्यालय परिसर में हजारों की संख्या में कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे पूर्व जिलाध्यक्ष एवम परिषद के संरक्षक अम्बिका दूबे ने कहा कि यदि कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली नहीं किया तो 2024 में इसका गंभीर परिणाम सरकार  को भुगतना होगा,कर्मचारी एवम उनके परिजन सरकार के विरुद्ध मतदान करेंगे। परिषद के जिलाध्यक्ष इं सुरेंद्र प्रताप ने कहा कि* हमे नई और तुम्हे पुरानी ,नही चलेगी यह मनमानी,  परिषद के जिलामंत्री बैजनाथ तिवारी ने कहा कि पेंशन हमारा अधिकार है लेकर रहेंगे, हमे नही तो अपनी भी तुम बंद करो, राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष बालेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि यदि सरकार ने पेंशन बहाल नहीं किया तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे,धरना सभा में कर्मचारी अपनी मांगों से संबंधित स्लोगन लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। वरिष्‍ठ उपाध्‍यक्ष धर्मेंद्र यादव उर्फ धीरु यादव ने कहा कि सरकार अगर पेंशन को समाप्‍त करना चाहिती है तो सबसे पहले सांसद, विधायक, मंत्रियों का पेंशन समाप्‍त करे, फिर कर्मचारियों का पेंशन खत्‍म करे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ,सिंचाई संघ, उत्तर प्रदेश चकबंदी लेखपाल संघ ,उत्तरप्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महा संघ,राज्य कर्मचारी महासंघ,ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ,,राजकीय आई टी आई, उद्यान,अधीनस्थ कृषि सेवा संघ,लघु सिंचाई,शिक्षा मित्र संघ,इरिगेशन मिनी,यू पी एजुकेशनल मिनी,पी डब्लू डी मिनी ऐशो , ग्राम बिकास अधिकारी संघ, कोषागार,जिलापंचायत, निबंधन, कार्यालय , नगरपालिका संघ, बन विभाग,  अमीन संग्रह, लेखपाल संघ , संभागीय परिवहन,सहित सैकड़ों विभाग /संघ के कर्मचारी शामिल रहेधरना में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष अम्बिका दूबे,मुक्तेश्वर श्रीवास्तव,संदीप यादव, कृष्णा यादव बालेंद्र त्रिपाठी,राम नगीना यादव,बृजकिशोर धीरेंद्र सिंह, करुणा शुक्ला,संजय पांडेय,श्रीमती सुनीता यादव,श्रीमती पुष्पा तिवारी,संजय दूबे,मनोज यादव,बबुआ यादव, डा भास्कर दूबे, प्रवीण कुशवाहा,प्रमोद मिश्रा,संतोष यादव,आलोक चौबे, अंतू गुप्ता,बृजेश यादव,अनिल सिंह,सुबास सिंह,अशोक सिंह,जमुना यादव, अशोक पांडेय,मनोज यादव,ओम प्रकाश गुप्ता, विनोद कुमार, प्रमोद कुमार ,संतु शर्मा ,सुशील कुमार ,जितेंद्र यादव, गुंजा यादव, हरिश्चंद्र चौरसिया, अनिल कुमार, सिंह हिमांशु कुमार ,पुष्पा तिवारी, राजकुमार प्रजापति, पारस प्रसाद, सतीश सिंह, नौसाद आलम, राजेश भारती, संजय दुबे, हरे राम यादव,जनक यादव ,सहित सभी संगठनों के तहसील,ब्लाक एवम जिलास्तरीय पदाधिकारी शामिल रहे सभा में विभिन्न संगठनों के सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे।सभा की अध्यक्षता संरक्षक श्री अम्बिका प्रसाद दुबे एवम संचालन जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव और बैजनाथ तिवारी  ने संयुक्त रूप से किया।          

Image 1 Image 2

Check Also

शपत नूर ने किया जमानियां का नाम रोशन, कक्षा 10 में प्राप्‍त किया 94 प्रतिशत अंक

गाजीपुर। सीबीएसई बोर्ड हाईस्‍कूल की परीक्षा में शपत नूर ने 94 प्रतिशत अंक हासिल कर …