Breaking News

बलिया: मुंडन संस्कार के लिए गंगा पार जा रही सवारियों से भरी नाव डूबी, तीन की मौत

बलिया। जिले से सोमवार सुबह बड़ा हादसा हुआ। माल्देपुर संगम घाट पर मुंडन संस्कार के लिए गंगा पार जा रही सवारियों से भरी नाव डूब गई। इसमें कई लोगों के डूबने की आशंका है। तीन महिलाओं के शव निकाले गए हैं। स्थानीय नाविकों और पुलिस ने 12 से ज्यादा लोगों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला। अन्य की तलाश पुलिस और गोताखोरों की टीम जुटी है। नदी से निकाले गए लोगों में से तीन महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से कोहराम मचा है। घाट किनारे ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी है। माल्देपुर संगमघाट पर सोमवार को मुंडन संस्कार के लिए हजारों की भीड़ जुटी। नाविक अधिक कमाई के चक्कर में नाव पर क्षमता से अधिक सवारियों को बैठाकर गंगा पार करा रहे थे। इसी दौरान दर्जनों महिला-पुरुष सवार एक नाव गंगा पार जा रही थी। अभी कुछ दूर पहुंची थी कि अचानक नाव ओवरलोड होने के कारण बैठ गई। बताया जा रहा है कि नाव पर 30 से ज्यादा लोग सवार थे। नाव डूबता देख घाट पर हड़कंप मच गया। सुरक्षा में तैनात जवानों और स्थानीय नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए छोटी नाव से डूब रहे लोगों को बचाया। तीन महिलाओं के शव बरामद हुए। अन्य की तलाश जारी है। गड़वार-नगरा मार्ग के सलेमपुर महाविद्यालय पुलिया के समीप स्कॉर्पियो से टक्कर के बाद जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें मुंडन संस्कार के लिए जा रहे जीप सवार करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर ही पिता-पुत्र की मौत हो गई। आसपास के लोगों व पुलिस ने सभी घायलों को आनन-फानन नगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। गड़वार थाना क्षेत्र के मझौवा गांव निवासी खिचड़ी चौहान के नाती शिवम का मुंडन संस्कार होना था।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: अंडर 19 अंतर जनपदीय क्रिकेट ट्रायल का अंतिम मैच बलिया और मऊ के बीच

गाजीपुर। उतर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के दिशा-निर्देशन में गाजीपुर मंडल के अंतर्गत जनपद गाजीपुर के …