Breaking News

समाजवादी पार्टी जौनपुर की कार्यकारिणी भंग, दो दिन पहले हुई थी पदाधिकारियों की घोषणा

जौनपुर। समाजवादी पार्टी जौनपुर की जनपदीय कार्यकारिणी को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने रविवार को सुबह ही भंग कर दी। अचानक पूरी कार्यकारिणी को भंग किए जाने के बाद जिले में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। अभी दो दिन पहले ही पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. अवधनाथ पाल ने जिले की कार्यकारिणी में पदाधिकारियों की घोषणा की थी। उस कारिणी में 24 सदस्य कार्यकारिणी और कुछ पदाधिकारियों का नाम शामिल था। सपा के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कार्यकारिणी में पदाधिकारियों के चयन को लेकर कुछ पदाधिकारी और कार्यकर्ता नाराज थे। ऐसे में मामला प्रदेश अध्यक्ष तक पहुंच गया। उसी को लेकर इस तरह की कार्रवाई की गई है। हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी। सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ. अवधनाथ पाल ने प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कार्यकारिणी भंग किए जाने की पुष्टि तो की, लेकिन उन्होने कारण से अनभिज्ञता जताया। कहा कि पार्टी के पदाधिकारियों का जो निर्देश मिलेगा उसी के अनुसार काम किया जाएगा।

Image 1 Image 2

Check Also

वाराणसी: ट्रक ने ट्रेलर में मारी पीछे से टक्कर, चालक की मौत

वाराणसी। रोहनिया-मोहनसराय चौराहा पर सड़क किनारे पत्थर लदी खड़ी ट्रेलर में कोलकाता से मध्य प्रदेश …