Breaking News

गाजीपुर- सपा के जिला कार्यकारिणी का विस्‍तार, नसन खां बने जिला उपाध्‍यक्ष

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल जी की संस्तुति से अपनी जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया है। अभी हाल ही में गठित जिला कार्यकारिणी में जिला सचिव बनाये गये अरुण कुमार श्रीवास्तव को जिला मीडिया प्रभारी पद की पुनः जिम्मेदारी सौंपी है। वह 2007से ही पार्टी में प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी के पद पर रहकर लगातार पार्टी की सेवा करते रहे हैं। विस्तार की गयी कमेटी में चार जिला उपाध्यक्ष और पांच जिला सचिव नियुक्त किए गए हैं,जो निम्नवत् है —

1-नसन खां -जिला उपाध्यक्ष -(बारा) जमानियां

2-रामवचन यादव -जिला उपाध्यक्ष -(नसीरपुर) जखनियां

3-रामजी राय-जिला उपाध्यक्ष -(वीरपुर) मुहम्मदाबाद

4-आशीष यादव -जिला उपाध्यक्ष -(सिधौना) सैदपुर

जिला सचिव

1-लाल जी राम-जिला सचिव (सादात) जखनियां

2-फिरोज जमाल अंसारी -जिला सचिव -(गाजीपुर सदर)

3-शहनवाज खां-जिला सचिव -(गाजीपुर सदर)

4-कैलाश नाथ यादव -जिला सचिव -(बहुरा ) सैदपुर

Image 1 Image 2

Check Also

माउंट लिट्रा जी स्कूल गाजीपुर: इंटरमीडिएट परिक्षा में छात्रों का शत- प्रतिशत परिणाम, अब्बास बने स्कूल के टॉपर छात्र

गाजीपुर। शिक्षा की सार्वभौमिकता को बढ़ावा देने के लिए, शिक्षा की उत्कृष्ट प्रणाली प्रस्तुत करने …