Breaking News

भाजपा ने पसमांदा समाज पर डाले डोरे, एमएलसी तारिक मंसूर को बनाया राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष

लखनऊ। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति व विधान परिषद सदस्य तारिक मंसूर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। तारिक पसमांदा समाज से आते हैं। वह यूपी में भाजपा का नया मुस्लिम चेहरा होंगे। जबकि सांसद अरुण सिंह व सांसद राधामोहन दास अग्रवाल को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। राजेश अग्रवाल कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। भाजपा से राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेयी का राष्ट्रीय राजनीति में कद लगातार बढ़ता जा रहा है। करीब छह वर्ष तक साइडलाइन रहे लक्ष्मीकांत वाजपेयी को 2022 में राज्यसभा का सदस्य बनाया गया। उसके बाद उन्हें राज्यसभा में मुख्य सचेतक बनाया गया। उन्हें झारखंड का भाजपा प्रभारी बनाया गया और गुजरात विधानसभा चुनाव में उन्हें जूनागढ़ का प्रभारी बनाया गया था। इसी तरह गोरखपुर से पांच बार विधायक रहे राधा मोहन दास अग्रवाल का भी भाजपा में कद बढ़ा है। 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उनका टिकट काटकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रत्याशी बनाया था। उसके बाद राधा मोहन दास को राज्यसभा भेजा गया। अब राष्ट्रीय महामंत्री जैसा बड़ा पद दिया गया है। लोकसभा चुनाव में पसमांदा मुस्लिम समाज को साधने के लिए अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति तारिक मंसूर को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

Image 1 Image 2

Check Also

हाईस्कूल परिक्षा में माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल गाजीपुर छात्रों का शत-प्रतिशत परिणाम

गाजीपुर। शिक्षा की उत्कृष्ट प्रणाली प्रस्तुत करने में अग्रसर बच्चों के बहुमुखी विकास के लिए …