गाजीपुर। जिला क्रिडा अधिकारी ने बताया है कि जिला खेल कार्यालय गाजीपुर में कुश्ती खेल के संचालन हेतु कुश्ती खेल का प्रशिक्षक रोशन लाल यादव की नियुक्ति की गयी है। इनके देखरेख में कुश्ती खेल का प्रशिक्षण शिविर प्रातः एवं सायंकाल संचालित किया जायेगा, इच्छुक खिलाड़ी जिनकी आयु 18 वर्ष से कम है अपना पंजीकरण करा सकते है, विशेष जानकारी के लिए मो0नं0- 8924823158 पर सर्म्पक किया जा सकता है।