Breaking News

मेजर ध्यानचंद के जुनून ने बना दिया उनको हाकी का जादूगर -डा० रुद्रपाल यादव

गाजीपुर! भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर टाउन नेशनल इण्टर कालेज सॆदपुर परिसर मे मनाया गया। मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ। सन 1928, 1932 और 1936 और 1948 में भारत के लिए ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद सिंह के जन्मदिन का प्रतीक है। एथलेटिक्स एसोसियेशन के जिला सचिव डा० रुद्रपाल यादव ने कहा ध्यानचंद ने अर्तराष्ट्रीय करियर में 400 व राष्ट्रीय करियर में 1000 से अधिक गोल किये। इनको हॉकी का जादूगर कहा जाता है,1936  बर्लिन ओलंपिक में जर्मनी के हिटलर ने उनके खेल से प्रभावित होकर मेजर ध्यान चंद्र जी को अपने देश से खेलने के लिए कहा कि आपके देश ने आपको क्या दिया इसके जवाब में दादा साहब मेजर ध्यानचंद ने कहा था की यह मायने नहीं रखता कि मेरे देश ने मुझको क्या दिया बल्कि यह मेरी जिम्मेदारी है कि मैंने अपने देश को किया दिया। उनकी स्मृति में मेजर ध्यानचंद खेलरत्न सर्वोच्च पुरस्कार दिया जाता है । इस दिन राष्ट्रपति मेजर ध्यान चंद खेल रत्न, अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कार नामित लोगों को प्रदान किया जाता हॆ।  टाउन नेशनल इण्टर कालेज सैदपुर के प्रधानाचार्य डॉ. अनिल विश्वकर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि सभी छात्र-छात्रा मेजर ध्यानचंद के जीवन दर्शन से सीख लें उनके अंदर की जिज्ञासा और क्षमता को पहचाने तथा उसका कुछ प्रतिशत भी यदि अपने जीवन में उतार लेंगे तो निश्चित ही आप भी इतिहास रच सकते है। इस अवसर पर टाउन नेशनल इण्टर कालेज सॆदपुर मे कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित किया गया।

Image 1 Image 2

Check Also

शाह फैज स्‍कूल में मजदूर दिवस पर सहायक कर्मचारियो को किया गया सम्‍मानित

गाजीपुर। शाह फैज़ विद्यालय के प्रांगण में मज़दूर दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मज़दूरों …