Breaking News

घोसी विधानसभा उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक हुआ 21.57 प्रतिशत मतदान

मऊ। घोसी विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। यहां पर कुल 4,30,394 मतदाता दस प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। 239 मतदान केंद्रों के 455 बूथों पर मतदान हो रहा है। घोसी उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक 21.57 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस सीट पर 10 प्रत्याशी अपना दावा कर रहे हैं। इसमें भाजपा से दारा सिंह चौहान, सपा के सुधाकर सिंह, आम जनता दल से राजकुमार चौहान, जनता क्रांति पार्टी से मुन्नीलाल चौहान, जनराज्य पार्टी से सुनील चौहान, जन अधिकार पार्टी से अफरोज आलम, पीस पार्टी सनाउल्लाह आजमी, बहुजन मुक्ति पार्टी से रविंद्र प्रताप सिंह हैं। इसके अलावा निर्दलीय विनय कुमार व रमेश पांडेय हैं। इन दसों प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला शाम छह बजे तक ईवीएम में बंद हो जाएगा। प्रथम चक्र के बाद दूसरे चक्र से मतदान का प्रतिशत बढ़ेगा।

Image 1 Image 2

Check Also

पॉवर ब्‍लाक के कारण बनारस गोरखपुर एक्‍सप्रेस का टाइमटेबल जारी

वाराणसी। रेलवे प्रशासन द्वारा गोरखपुर यार्ड के पूर्वी छोर पर स्थित फुट ओवर ब्रिज के …