Breaking News

जौनपुर पैसेंजर ट्रेन औडि़हार के बजाए अब गाजीपुर सिटी से करेगी प्रस्थान, टाइमटेबल जारी

वाराणसी। यात्री जनता की सुविधा हेतु पूर्व से चलाई जा रही 05133/05134 एवं 05143/05144 औड़िहार-जौनपुर-औड़िहार विशेष गाड़ी का संचलन डेमू के स्थान पर मेमू से किया जायेगा तथा इसका मार्ग विस्तार गाजीपुर सिटी तक निम्नवत समयानुसार किया गया है। 05133 गाजीपुर सिटी-जौनपुर मेमू विशेष गाड़ी 10 दिसम्बर, 2023 से गाजीपुर सिटी से 06.20 बजे प्रस्थान कर अंकुशपुर से 06.30 बजे, सहेरी से 06.36 बजे, नन्दगंज से 06.43 बजे, बासूचक से 06.50 बजे, तरांव से 06.56 बजे, सैदपुर भितरी से 07.04 बजे, औड़िहार से 07.40 बजे, फरिदहा से 07.50 बजे, दुधौंडा से 07.57 बजे, डोभी से 08.07 बजे, केराकत से 08.16 बजे, गंगौली से 08.24 बजे, मुफ्तीगंज से 08.35 बजे तथा यदवेन्द्रनगर से 08.45 बजे छूटकर जौनपुर 09.00 पहुंचेगी। 05134 जौनपुर-गाजीपुर सिटी मेमू विशेष गाड़ी 10 दिसम्बर, 2023 से जौनपुर से 09.25 बजे प्रस्थान कर यदवेन्द्रनगर से 09.35 बजे, मुफ्तीगंज से 09.45 बजे, गंगौली से 09.54 बजे, केराकत से 10.02 बजे, डोभी से 10.11 बजे, दुधौंडा से 10.21 बजे, फरिदहा से 10.29 बजे, औड़िहार से 10.50 बजे, सैदपुर भितरीसे 11.00 बजे, तरांव से 11.08 बजे, बासुचक से 11.13 बजे, नन्दगंज से 11.20 बजे, सहेरी से 11.27 बजे तथा अंकुशपुर से 11.35 बजे छूटकर गाजीपुर सिटी 11.50 बजे पहुंचेगी। 05143 जौनपुर-गाजीपुर सिटी मेमू विशेष गाड़ी 10 दिसम्बर, 2023 से जौनपुर से 18.15 बजे प्रस्थान कर यदवेन्द्रनगर से 18.25 बजे, मुफ्तीगंज से 18.35 बजे, गंगौली से 18.43 बजे, केराकत से 18.51 बजे, डोभी से 19.00 बजे, दुधौंडा से 19.11 बजे, फरिदहा से 19.18 बजे, औड़िहार से 19.40 बजे, सैदपुर भितरी से 19.46 बजे, तरांव से 19.54 बजे, बासुचक से 20.00 बजे, नन्दगंज से 20.07 बजे, सहेरी से 20.14 बजे तथा अंकुशपुर से 20.20 बजे छूटकर गाजीपुर सिटी 20.45 बजे पहुंचेगी। 05144 गाजीपुर सिटी-जौनपुर मेमू विशेष गाड़ी 10 दिसम्बर, 2023 से गाजीपुर सिटी से 15.25 बजे प्रस्थान कर अंकुशपुर से 15.35 बजे, सहेरी से 15.42 बजे, नन्दगंज से 15.49 बजे, बासूचक से 15.56 बजे, तरांव से 16.02 बजे, सैदपुर भितरी से 16.10 बजे, औड़िहार से 16.24 बजे, फरिदहा से 16.43 बजे, दुधौंडा से 16.50 बजे, डोभी से 17.00 बजे, केराकत से 17.09 बजे, गंगौली से 17.17 बजे, मुफ्तीगंज से 17.24 बजे तथा यदवेन्द्रनगर से 17.35 बजे छूटकर जौनपुर 17.55 पहुंचेगी।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: 11 मई से 8 जून तक बंद रहेगी शारदा सहायक पोषक नहर

गाजीपुर। अधीक्षण अभियन्ता लवकुश सिंह ने जनसामान्य एवं सम्बन्धित कृषक भाइयों को सूचित किया है …