Breaking News

वाराणसी सिटी-गाजीपुर सिटी-वाराणसी सिटी गाड़ी के टाइमटेबल में किया गया परिवर्तन

वाराणसी सिटी-गाजीपुर सिटी-वाराणसी सिटी गाड़ी के टाइमटेबल में किया गया परिवर्तन

वाराणसी। यात्री जनता की सुविधा हेतु रेलवे प्रशासन द्वारा 05462/05461 वाराणसी सिटी-गाजीपुर सिटी-वाराणसी सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी के समय में 10 दिसम्बर, 2023 से परिवर्तन किया गया है। परिवर्तित समयानुसार 05462 वाराणसी सिटी-गाजीपुर सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी वाराणसी सिटी से 11.10 बजे प्रस्थान कर सारनाथ से 11.22 बजे, कादीपुर से 11.32 बजे, रजवाड़ी से 11.38 बजे, सिधौना रामपुर हाल्ट से 11.43 बजे, औंड़िहार से 11.55 बजे, सैदपुर भितरी से 12.05 बजे, तरॉव से 12.13 बजे, बासुचक से 12.20 बजे, नंदगंज से 12.30 बजे, सहेरी से 12.37 बजे तथा अंकुशपुर से 12.45 बजे छूटकर गाजीपुर सिटी 13.40 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05461 गाजीपुर सिटी-वाराणसी सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी 10 दिसम्बर, 2023 से परिवर्तित समयानुसार गाजीपुर सिटी से 14.45 बजे प्रस्थान कर अंकुशपुर से 14.55 बजे, सहेरी से  15.02 बजे, नंदगंज से 15.09 बजे, बासुचक से 15.16 बजे, तरॉव से 15.22 बजे, सैदपुर भितरी से 15.31 बजे, औंड़िहार से 15.55 बजे, सिधौना रामपुर हाल्ट से 16.02 बजे, रजवाड़ी से 16.07 बजे, कादीपुर से 16.15 बजे तथा सारनाथ से 16.30 बजे छूटकर वाराणसी सिटी 17.10 बजे पहुंचेगी।

05427/05428 आजमगढ़-वाराणसी सिटी-आजमगढ़, 05147/05148 वाराणसी सिटी-भटनी-वाराणसी सिटी, 05437/05438 गाजीपुर सिटी-प्रयागराज संगम-गाजीपुर सिटी तथा 05195/05174 बनारस-प्रयागराज रामबाग-बनारस अनारक्षित विशेष गाड़ियों का संचलन 10 दिसम्बर, 2023 से 06 दिन के स्थान पर प्रतिदिन किया जायेगा।

12 दिसम्बर, 2023 से 05425/05426 भटनी-अयोध्या-भटनी अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचलन मेमू रेक से किया जायेगा।

05463/05464 वाराणसी सिटी-जौनपुर-वाराणसी सिटी एवं 05474/05473 जौनपुर-औंड़िहार-जौनपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी पूर्व में दी गयी सूचना 13 दिसम्बर, 2023 के स्थान पर 10 दिसम्बर, 2023 से निरस्त रहेगी।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पिकअप पलटने से एक बाराती की मौत-सात घायल

गाजीपुर। नोनहरा -कठवामोड मार्ग पर  देर रात्रि में सड़क हादसे में अभिषेक कुमार 18वर्ष की …