Breaking News

गाजीपुर: नंदगंज स्टेशन चौराहा अंधेरे में, हाई मास्ट लाइट महीनों से खराब

गाजीपुर। नंदगंज बाजार स्थित स्टेशन चौराहे पर लगी हाई मास्ट लाइट लंबे समय से खराब पड़ी है, जिससे पूरे क्षेत्र में अंधेरा बना हुआ है। राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत के प्रयास से लाखों रुपये की लागत से लगाई गई यह लाइट अब केवल शोपीस बनकर रह गई है। स्थानीय नागरिकों के अनुसार, लाइट लगने के कुछ ही दिनों बाद यह बंद हो गई थी और तब से इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। चौराहे पर अंधेरा रहने के कारण राहगीरों, दुकानदारों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है, वहीं असामाजिक तत्वों के सक्रिय होने का खतरा भी बना रहता है। व्यापारियों ने कई बार संबंधित विभाग से शिकायत की, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन से शीघ्र ही हाई मास्ट लाइट को ठीक कराने की मांग की है, ताकि बाजार क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था सुचारु हो सके और लोगों को राहत मिल सके।

Image 1 Image 2

Check Also

उ.प्र. माध्‍यमिक शिक्षक संघ ने घोषित किये छह एमएलसी प्रत्‍याशी, वाराणसी खंड से चेतनारायण सिंह होगे उम्‍मीदवार

गाजीपुर। उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षक संघ के बोर्ड की बैठक एमएलसी व संरक्षक राजबहादुर सिंह …