Breaking News

गाजीपुर: कटरिया कांड को लेकर अब सपा और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आशुतोष सिंह आशू आमने-सामने

शिवकुमार

गाजीपुर। कटरिया कांड को लेकर अब समाजवादी पार्टी और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आशुतोष सिंह आशू आमने-सामने हो गये हैं। समाजवादी पार्टी ने ऐलान किया है कि 22 अप्रैल को समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल कटरिया गांव जायेगा जहां पर सियाराम विश्‍वकर्मा से मिलकर उनकी बेटी की हत्‍या पर शोक संवेदना व्‍यक्‍त करेगा। इस प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के साथ साथ सांसद अफजाल अंसारी, ओमप्रकाश सिंह,राम आसरे विश्वकर्मा, डॉ विरेन्द्र यादव, जै किशन साहू, शोएब अंसारी उर्फ मन्नू अंसारी, अंकित भारती, अभिषेक यादव, सिंकदर कन्नौजिया, कन्हैयालाल विश्वकर्मा, हरेंद्र विश्वकर्मा, शशिकांत शर्मा और तहसीन अहमद शामिल हैं। सपा के घोषण होने के बाद कटरिया ग्राम के प्रधान प्रतिनिधि आशुतोष सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर यह मांग किया है कि इस प्रतिनिधिमंडल को गांव आने से रोका जाये क्‍योंकि कटरिया गांव के इस दुखद घटना पर कुछ राजनीतिक दल एवं कुछ बाहरी लोग भ्रामक तथ्यों के आधार पर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। सपा के ज्ञापन में जो गंभीर आरोप लगाये गये है वह पीडि़त परिवार के प्रार्थना पत्र और पुलिस एफआईआर में उल्‍लेख ही नही है। सपा के असत्‍य एवं भ्रामक आरोपों से गांव में तनाव उत्‍पन्‍न हो गया है और समाज में व्‍यमनसता फैलने की आशंका है। रानजीतिक घटना क्रम के बीच पुलिस ने मुख्‍य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

 

Image 1 Image 2

Check Also

उ.प्र. माध्‍यमिक शिक्षक संघ ने घोषित किये छह एमएलसी प्रत्‍याशी, वाराणसी खंड से चेतनारायण सिंह होगे उम्‍मीदवार

गाजीपुर। उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षक संघ के बोर्ड की बैठक एमएलसी व संरक्षक राजबहादुर सिंह …