Breaking News

नगर पालिका गाजीपुर के वार्ड नं. 6 में सीवर के टैंको का पानी कुंए के पानी में मिला, प्रदूषित हुआ जल

गाजीपुर। नगर पालिका परिषद गाजीपुर के वार्ड नं. 6 शास्‍त्री नगर के बंधवा मुहल्‍ले में सीवर का पानी कुंए में जाने से पूरा कुंआ का जल प्रदूषित हो गया है। इस कुंए से करीब आठ से नौ घरो के लोग पानी पीते है। इस संदर्भ में सभासद प्रतिनिधि व भाजपा के नगर मंत्री अजय कुशवाहा ने बताया कि हमारे घर के सामने एक कुंआ है जिससे मेरा परिवार सहित आठ-नौ घर के लोग पानी पीते है और नहाते है। तीन चार दिनो से कुंए का पानी बहुत ही तेजी से दुर्गंध देने लगा जिसके बाद उसमे ब्लिचिंग पाउडर डाला गया लेकिन समस्‍या का समाधान नही हुआ। इसके बाद पता चला कि कुंए के सामने दो सीवर लाइन के टैंक बनें है और दोनो के अंदर प्‍लास्‍टर नही है बस कार्यदायी संस्‍था, जल निगम द्वारा चेंबर को ईंटे से जोड़कर ढक्‍क्‍न से ढक दिया गया है, जिससे सीवर का पानी रीसते-रीसते कुंए के पानी में मिल गया। समय रहते समस्‍या की जानकारी हो गयी नही तो बड़ी दुर्घटना हो जाता। अजय कुशवाहा ने जिलाधिकारी से मांग किया कि सभी सीवर के टैंको का निरीक्षण कराया जाये कि वह मानक के अनूरूप बने है या नही, नही तो बरसात में कठिनाईयो का सामना करना पड़ेगा। जल निगम के जेई ने पूर्वांचल न्‍यूज डॅाट काम को बताया कि समस्‍या संज्ञान में आते ही टैंको से पानी निकलवाया जा रहा है, शीघ्र ही उसे प्‍लास्‍टर कराकर ठीक कर दिया जायेगा।

Image 1 Image 2

Check Also

उ.प्र. माध्‍यमिक शिक्षक संघ ने घोषित किये छह एमएलसी प्रत्‍याशी, वाराणसी खंड से चेतनारायण सिंह होगे उम्‍मीदवार

गाजीपुर। उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षक संघ के बोर्ड की बैठक एमएलसी व संरक्षक राजबहादुर सिंह …