Breaking News

काशीनाथ इंटरनेशनल पब्लिक स्‍कूल बांकीखुर्द, बाराचंवर गाजीपुर की छात्रा जया शर्मा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्‍त कर विद्यालय का नाम किया रोशन

गाजीपुर। काशीनाथ इंटरनेशनल पब्लिक स्‍कूल बांकीखुर्द, बाराचंवर गाजीपुर के सीबीएसई बोर्ड की 12 परीक्षा के परिणाम में जया शर्मा ने 90.2 प्रतिशत अंक हासिल करके स्‍कूल का नाम रोशन किया है। नेहा यादव 89.4 प्रतिशत, शौम्‍या ठाकुर 87.8 प्रतिशत, स्‍नेहा यादव 80.4 प्रतिशत, नंदनी गुप्‍ता 79.4 प्रतिशत, आदर्श यादव 78 प्रतिशत अंक हासिल किये है। काशीनाथ इंटरनेशनल पब्लिक स्‍कूल के प्रबंधक संजय यादव ने सफल छात्र-छात्राओ को सम्‍मानित कर मिठाई खिलाई। संजय यादव ने कहा कि यह सफलता छात्र-छात्राओ और शिक्षको के बदौलत मिली है। क्‍योंकि उन्‍ही के परिश्रम और अनुशासन के बदौलत यह रि‍जल्‍ट आया है। मैं सभी सफल छात्र-छात्राओ के उज्‍जवल भविष्‍य की कामना करता हूं।

Image 1 Image 2

Check Also

उ.प्र. माध्‍यमिक शिक्षक संघ ने घोषित किये छह एमएलसी प्रत्‍याशी, वाराणसी खंड से चेतनारायण सिंह होगे उम्‍मीदवार

गाजीपुर। उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षक संघ के बोर्ड की बैठक एमएलसी व संरक्षक राजबहादुर सिंह …