Breaking News

रेनबो मॉर्डन स्कूल नंदगंज का इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत, सत्यम केशरी 91.2% पाकर बने स्कूल टॉपर

ग़ाज़ीपुर। नंदगंज स्थित रेनबो मॉर्डन स्कूल का सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम  शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला। सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त की।विद्यालय के छात्र सत्यम केशरी ने 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं हेमंत मौर्य ने 88.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा तथा आदित्य चौरसिया ने 88.0 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। अन्य विद्यार्थियों ने भी अच्छे अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।विद्यालय के प्रबंधक अरुण कुमार जायसवाल एवं प्रधानाचार्य बीना जायसवाल ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग से यह शानदार परीक्षा परिणाम संभव हो पाया है। उन्होंने छात्रों को आगे भी इसी लगन और अनुशासन के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Image 1 Image 2

Check Also

उ.प्र. माध्‍यमिक शिक्षक संघ ने घोषित किये छह एमएलसी प्रत्‍याशी, वाराणसी खंड से चेतनारायण सिंह होगे उम्‍मीदवार

गाजीपुर। उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षक संघ के बोर्ड की बैठक एमएलसी व संरक्षक राजबहादुर सिंह …