Breaking News

गाजीपुर: पुलिस ने साइबर फ्राड से 95 हजार रूपये वादी को कराया वापस

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आवेदक राजेन्द्र जायसवाल पुत्र सुबाष जायसवाल निवासी ग्राम पहाड़पुर कला थाना रामपुर मांझा जनपद गाजीपुर के खाते से कुल  95000/- रुपये का साइबर फ्राड हो गया था । तत्पश्चात् आवेदक के द्वारा NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई । इस सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उ0नि0 मोती लाल मय हमराह द्वारा समस्त रुपये में से  90,274 /-रुपये को होल्ड करवाया गया था तथा न्यायालय गाजीपुर के आदेश के क्रम में आवेदक राजेन्द्र जायसवाल को 90,274 /- रुपये वापस कराया गया। आवेदक द्वारा धनराशि प्राप्त होने पर पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए सहृदय धन्यवाद दिया गया।

Image 1 Image 2

Check Also

एमजेआरपी स्‍कूल की संस्‍थापक सदस्‍य बसंती देवी के पुण्‍यतिथि पर दी गयी श्रद्धांजलि, बोले पूर्व सांसद- उनका योगदान अनुकरणीय

गाजीपुर! महात्मा ज्योतिराव फुले पब्लिक स्कूल, जगदीशपुरम, गाजीपुर के सभागार में मंगलवार, 25 अगस्त 2026 …