Breaking News

मां सरस्‍वती सेवा संस्‍थान हास्पिटल महेंगवा मरदह गाजीपुर आईएसओ का प्रमाण पत्र, क्षेत्र में हर्ष  

गाजीपुर। मां सरस्‍वती सेवा संस्‍थान हास्पिटल महेंगवा मरदह गाजीपुर को आईएसओ-9001 का सर्टिफीकेट सरकार ने प्रदान किया है। यह जानकारी हास्पिटल के प्रबंध निदेशक डा. हरीश यादव ने पूर्वांचल न्‍यूज डाट काम को दी है। डा. हरीश यादव ने बताया कि मां सरस्‍वती सेवा संस्‍थान हास्पिटल में बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य सेवा की हर संसाधन 24 घंटे उपलब्‍ध है। हास्पिटल में लगी मशीनें, स्‍वास्‍थ्‍य उपकरण, कुशल चिकित्‍सक और प्रशिक्षित स्‍टॉफ नर्स आदि सुविधाएं उपलब्‍ध है। आईएसओ 9001 की चयन कमेटी ने हास्पिटल का कई बार गहन निरीक्षण किया इसके बाद यह प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। ग्रामीण अंचल में स्थित इस हास्पिटल को आईएसओ प्रमाण मिलना जनपद के लिए गौरव की बात है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: डग्‍गामार स्‍कूली वाहनों पर होगी कड़ी कार्रवाई, विद्यार्थियों की सुरक्षा प्रथम प्राथमिकता- डीएम

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में जिला विद्यालय ज्ञान समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार …