Breaking News

एमएमएमयूटी में साइबर सिक्योरिटी एवं डिजिटल फॉरेंसिक्स समर इंटर्नशिप का समापन

गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी), गोरखपुर के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग के अंतर्गत स्थापित साइबर फॉरेंसिक रिसर्च सेंटर द्वारा साइंट टेक्नोलॉजीज, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश पुलिस, गोरखपुर जोन के सहयोग से आयोजित “Cyber Security & Digital Forensics” विषय पर छह सप्ताहीय समर इंटर्नशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह आर्यभट्ट सभागार में आयोजित किया गया। 10 जून से 21 जुलाई 2026 तक चले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को साइबर सुरक्षा, नेटवर्क सुरक्षा, डिजिटल फॉरेंसिक्स, डिजिटल साक्ष्य विश्लेषण तथा साइबर अपराध जांच के क्षेत्र में व्यावहारिक एवं तकनीकी ज्ञान प्रदान करना था।यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा के मार्गदर्शन एवं कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष प्रो. राकेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया।कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. विमल कुमार एवं डॉ. बी. शर्मा ने प्रतिभागियों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने पर बधाई देते हुए कहा कि यह इंटर्नशिप उनके तकनीकी ज्ञान, व्यावहारिक कौशल और समस्या-समाधान क्षमता को और मजबूत बनाएगी। उन्होंने प्रतिभागियों को भविष्य में साइबर फॉरेंसिक रिसर्च सेंटर की प्रशिक्षण, अनुसंधान एवं नवाचार गतिविधियों से जुड़े रहने के लिए भी प्रेरित किया।समापन समारोह में सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।इस अवसर पर उपेन्द्र कुमार सिंह (साइबर कमांडो, उत्तर प्रदेश पुलिस), नवीन सिंह, डॉ. शैलेश कुमार, डॉ. पवन कुमार मल्ल, संजय कुमार, राज कुमार सहित विश्वविद्यालय के शिक्षकगण, शोधार्थी एवं बड़ी संख्या में प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

बीएचयू वेद विभाग के आचार्य की पुत्री की उपलब्धि पर कुलपति ने किया प्रोत्साहित

वाराणसी! काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के वेद विभाग के सहायक आचार्य डॉ. नारायण प्रसाद भट्टराई की …