गाजीपुर। सदर विधानसभा गाजीपुर का भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन नगर के वंशीबाजार स्थित रायल पैलेस मे हुआ सम्मेलन को मुख्य अतिथि महेशचंद्र श्रीवास्तव पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष ने सम्बोधित किया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी भारतीय लोकतंत्र का ऐसा राजनीतिक दल जिसके कार्यकर्ता संगठन के किसी भी पद पर पहुंच सकते हैं। यहां कार्यकर्ता पदाधिकारी मेहनत और निष्ठा से किए गए कार्यों पर आपके बीच से आते हैं न कि पेट और परिवार से जबकि अन्य राजनीतिक दलो मे ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता राष्ट्र भावना से काम करता है जिसके कारण आज अगर सिर्फ केरल को छोड़ दिया जाए तो पूरे भारत में भारतीय जनता पार्टी का विस्तार हो चुका है। उन्होंने बूथ अध्यक्षों के द्वारा बूथ पर किए जाने वाले कार्यों का विस्तार से वर्णन कर उनके पालन का आह्वान किया।विशिष्ट अतिथि युवा नेता अभिनव सिन्हा ने कहा कि आज का यह बूथ अध्यक्ष सम्मेलन भारतीय जनता पार्टी के तमाम कार्यक्रम तथा योजनाओं में सबसे महत्वपूर्ण है जिसमें पार्टी की दशा व दिशा तय करने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल में चुनाव जीता यह सिर्फ बूथ अध्यक्षों के निष्ठा, त्याग, तपस्या, परिश्रम से ही संभव हो सका है ऐसे में गाजीपुर के सभी सीटों को जितना कोई मुश्किल काम नहीं है।सम्मेलन को नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, पूर्व विधायक डा राजकुमार गौतम, विनोद अग्रवाल ने भी सम्बोधित किया।इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, किरन सिंह, सुमन बिंद, सुरेश बिंद, सभी मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारी उपस्थित थे। आभार धन्यवाद जिला महामंत्री सुमित तिवारी व संचालन कार्यक्रम संयोजक अच्छेलाल गुप्ता ने किया।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….