Breaking News

गाजीपुर: जमानिया थाना क्षेत्र के दो सड़क हादसों में दो की मौत

गाजीपुर। जमानियां थाना क्षेत्र अंतर्गत दो सड़क हादसों में दो की मौत हो गयी तथा एक गंभीर रुप से घायल हो गया। पचोतर निवासी गोलू गुप्‍ता साइकिल से जमानिया जा रहे थे तभी दुरहिया के पास बाइक ने टक्‍कर मार दी जिसमे गोलू की मौत हो गयी। दूसरी घटना में बरेसर के पास दो बाइक आमने-सामने टकरा गये जिसमे एक बाइक सवार की मौत हो गयी जिसकी पहचान अभी तक नही हो पायी है। पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍ट मार्टम के लिए भेज दिया। अज्ञात मृतक की शिनाख्‍त का प्रयास हो रहा है।

Image 1

Check Also

बीएचयू में पहली बार मिनिमली इनवेसिव कोरोनरी आर्टरी बाईपास सर्जरी की हुई शुरुआत

वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सर सुंदरलाल चिकित्सालय के कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी (CTVS) विभाग …