Breaking News

गाजीपुर: पूर्व मंत्री विजय मिश्र के नेतृत्‍व में नंदगंज में निकला भव्‍य तिरंगा यात्रा

गाजीपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर गाजीपुर सदर विधानसभा के नंदगंज मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाना, वीर शहीदों के त्याग एवं बलिदान को स्मरण करना, तिरंगे के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को मजबूत करना तथा देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता के प्रति नागरिकों को जागरूक करना है। कार्यक्रम में भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री विजय मिश्र ने सर्वप्रथम कारगिल शहीद शेषनाथ सिंह यादव जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इसके उपरांत शहीद के भाई हरिहर सिंह यादव जी एवं कारगिल मेडल प्राप्त रणविजय यादव को अंगवस्त्र एवं चित्र देकर सम्मानित किया। इसके बाद धरवा चट्टी से भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ, जो श्रीगंज होते हुए नंदगंज में समाप्त हुई। यात्रा में हाथों में तिरंगा लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रप्रेम से गूंज उठा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री विजय मिश्र जी ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों के त्याग को सदैव स्मरण रखना और उनके आदर्शों पर चलना हम सभी का दायित्व है। तिरंगा यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान, एकता और कर्तव्यबोध का संकल्प है। हमें मिलकर देश की एकता एवं अखंडता को और मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए। इस मौके पर बलवंत बिन्द मंडल अध्यक्ष, कमलेश कुशवाहा मंडल उपाध्यक्ष, शैलेश सिंह मंडल महामंत्री, संतोष सिंह प्रबंधक सावित्री बालिका इंटर कॉलेज, प्रिंसीपल सोनी सिंह, अशोक दुबे,  कमलेश प्रजापति, सुरेंद्र यादव, मुनिराम बिन्द, महेंद्र प्रजापति, दीना गौड़, राहुल गौड़ प्रधान, कृष्कान्त चौहान, संजय गौड़, मयंक जायसवाल, चंद्रकेश तिवारी, अमरेश आनंद त्रिपाठी, पंकज दुबे, अलगू यादव एवं विनोद चौरसिया आदि लोग उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: जन-जन तक तिरंगा पहुंचाने के लिए डीएम ने वितरित राष्‍ट्रीय ध्‍वज

गाजीपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने एवं …