वाराणसी। स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति द्वारा सम्पूर्ण भारतीय रेलवे में रेलवे सुरक्षा बल के 15 अधिकारियों/बल सदस्यों को भारतीय पुलिस पदक (IPM) प्रदान किया गया है। इनमें पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में कार्यरत कैलाश प्रसाद, उप निरीक्षक, रेलवे सुरक्षा बल, अपराध प्रकोष्ठ, वाराणसी भी शामिल हैं। कैलाश प्रसाद को लगभग 35 वर्षों की स्वच्छ एवं अनुकरणीय सेवा के दौरान उनके उत्कृष्ट कार्य, कार्यकुशलता, बेहतर समन्वय, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए भारतीय पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। कैलाश प्रसाद ने वर्ष 1992 में रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे में अपनी सेवा प्रारंभ की थी। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने विभिन्न सराहनीय एवं अनुकरणीय कार्यों के माध्यम से रेलवे सुरक्षा बल की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों के लिए विभिन्न स्तरों पर अब तक 11 पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। भारतीय पुलिस पदक प्राप्त होने पर आशीष जैन, मंडल रेल प्रबंधक, पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी; सत्यप्रकाश, महानिरीक्षक, रेलवे सुरक्षा बल, गोरखपुर; पंकज चुघ, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल, वाराणसी सहित मंडल के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कैलाश प्रसाद को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….