लखनऊ। 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर लखनऊ विश्वविद्यालय में कुलपति प्रोफेसर जेपी सैनी के मार्गदर्शन में देशभक्ति से ओतप्रोत एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ अतिथिगण द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए प्रोफेसर अंचल श्रीवास्तव निदेशक सांस्कृति की ने स्वागत उद्बोधन दिया तथा आए हुए सभी अतिथिगण का, प्रतिभागियों का एवं दर्शकों का स्वागत किया कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रोफेसर संगीता साहू व प्रोफेसर मनुका खन्ना मौजूद रहे तथा सभी प्रतिभागियों को अपने कर कमलों से आनंदमठ पुस्तक प्रदान की। देशभक्ति गीत को गिटार पर बजाकर अभिन्नशयम तिवारी, शोध छात्र, ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। छात्र छात्राओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का परिचय देते हुए विभिन्न प्रकार के भाषण, गायन वादन व नाट्य प्रस्तुतियां दी। सृष्टि व उनकी टीम द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर पीपीटी प्रेजेंटेशन किया गया। प्रोफेसर पीयूष भार्गव ने देश के ऐतिहासिक मंदिरों पर प्रकाश डालते हुए उनका गहन विश्लेषण दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत किया। राजनीतिशास्त्र विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ प्रोफेसर मनुका खन्ना ने देश के स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा किए गए बलिदान एवं ‘भारत में राष्ट्रवाद का उदय” पर प्रकाश डाला। स्वतंत्रता दिवस पर भारत राष्ट्र पर आधारित क्विज का भी आयोजन किया गया। मंच संचालन विनायक सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन मुख्य छात्र समन्वयक प्रतीक मिश्रा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया जिसमें उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति समेत कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी प्रोफेसरगण, दर्शक छात्र छात्राओं व पूरे समन्वयक समूह को धन्यवाद दिया।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….