गाजीपुर। आर एस कान्वेंट स्कूल बाराचंवर गाजीपुर के छात्र-छात्राओं ने उत्तर प्रदेश किक बाक्सिंग प्रतियोगिता 2026 में शानदार प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता डाँ.विभूति नारायण सिंह इंडोर स्टेडियम बीएचयू वाराणसी मे एक नवम्बर से चार नवम्बर तक आयोजित प्रतियोगिता मे 21जनपदो की टीमो ने प्रतिभाग किया था।गुरूवार की सुबह प्रार्थना स्थल पर किक बाक्सिंग के खिलाडियों को मेड़ल प्रशस्ति पत्र तथा माल्यार्पण कर तथा मिठाई खिलाकर उत्साह वर्धन किया गया। जिसमे विद्मालय के खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से विद्मालय का नाम रोशन किया। कक्षा 8वीं के छात्र कृष्ण कुमार मिश्रा पुत्र पत्रकार रजनीश मिश्रा निवासी बाराचंवर का मुकाबला गाजीपुर के खिलाड़ी से हुआ और उन्हे शिल्वर मेडल प्राप्त हुआ। कक्षा-5वीं के छात्र विष्णु कुमार पुत्र ब्रह्मानन्द निवासी बाराचंवर का मुकाबला वाराणसी के खिलाड़ी से हुआ और उन्हे ब्राँज मेडल प्राप्त हुआ। कक्षा-5वीं की छात्रा अर्पिता सिंह पुत्री सागर सिंह निवासी अविशहन का मुकाबला मेरठ के खिलाड़ी से हुआ तथा इनको ब्राँज मेडल प्राप्त हुआ। कक्षा- 7के छात्र आदित्य राजभर पुत्र अजीत राजभर निवासी बाराचंवर का मुकाबला वाराणसी से हुआ और उन्हे ब्राँज मेडल प्राप्त हुआ। सभी सफल छात्र-छात्राओं को आर एस कान्वेंट स्कूल बाराचंवर परिवार की तरफ से हार्दिक बधाइयाँ एवं ढेर सारी शुभकामनाएं।इस अवसर पर स्कूल के संस्थापक अध्यक्ष भीष्मदेव सिंह,संरक्षक परमहंस सिंह,प्रबंधक यशवन्त सिंह,प्रधानाचार्य जितेन्द्र यादव,आदि सभी कर्मचारी स्टाप मौजूद रहे।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….