Breaking News

दीपावली के पावन पर्व पर सनबीम स्कूल महाराजगंज गाजीपुर में खुशियों, सहयोग एवं सेवा भाव का अनूठा संगम

गाजीपुर। दीपावली के पावन अवसर पर सनबीम स्कूल महाराजगंज, गाजीपुर में हर्षोल्लास, उत्साह एवं सामाजिक सरोकारों के साथ दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा 11 एवं 12 के विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय के एक बीमार गार्ड को ₹10,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। साथ ही विद्यालय के समस्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को वस्त्र भेंट कर उनके प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की गई। कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता का परिचय देते हुए आकर्षक एवं मनमोहक रंगोलियाँ बनाईं, जिससे विद्यालय परिसर दीपावली के रंगों से सराबोर हो उठा। दीपावली के शुभ अवसर पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए मिठाई एवं बोनस प्रदान किया गया। इसके पश्चात आतिशबाजी के साथ सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं तथा सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस भव्य आयोजन में विद्यालय के चेयरमैन के. पी. सिंह, वाइस चेयरमैन शोभा सिंह, डायरेक्टर नवीन कुमार सिंह, स्मिता सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, प्रधानाचार्या अर्चना कुमारी, उप-प्रधानाचार्या तहसीन आब्दि, ऑपरेशनल हेड रवि प्रताप श्रीवास्तव, एडमिनिस्ट्रेटर सरोन जालान, एस्टेट इंचार्ज अभिषेक सिंह, कोऑर्डिनेटर शुभदा राय, विद्यालय के समस्त ब्लॉक हेड, शिक्षक-शिक्षिकाएँ, शिक्षणेत्तर कर्मचारीगण एवं सभी कक्षाओं के विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार की सामूहिक सहभागिता ने इस आयोजन को विशेष एवं यादगार बना दिया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को जरूरतमंदों की सहायता, आपसी सहयोग, संवेदनशीलता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया। सनबीम स्कूल महाराजगंज परिवार की ओर से सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ।

Image 1

Check Also

एलिगेंट अप्‍लायंसेज गाजीपुर का चार दिवसीय फर्नीचर मेले का हुआ भव्‍य उद्घाटन

गाजीपुर। पूर्वांचल के प्रतिष्ठित फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक एवं इन्वर्टर बैटरी सोलर प्रतिष्ठान एलिगेंट अप्लायंसेज कचहरी रोड, …