Breaking News

गाजीपुर: मुहम्‍मदाबाद पुलिस ने साइबर ठगी का 50 हजार रुपया कराया वापस  

गाजीपुर। अवगत कराना है कि शिकायतकर्ता मनीष कुमार पाण्डेय पुत्र श्याम बिहारी पाण्डेय निवासी वार्ड नं0 24 जफरपुरा मुहल्ला वकिल बाडी थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर द्वारा 76499.66/- रुपये की साइबर धोखाधड़ी सम्बंधित शिकायत दर्ज करायी गयी। साइबर हेल्प डेस्क थाना मुहम्मदाबाद द्वारा NCRP पोर्टल द्वारा प्राप्त कम्पलेन नम्बर 33109260259270 को माध्यम से 70233.96/- रुपये होल्ड कराते हुए एमआरएम पोर्टल के माध्यम से कुल 49999.67 रुपये की धनराशि सफलतापूर्वक आवेदक के खाते में वापस कराई गई। इस कार्यवाही में प्रभारी प्रभारी मुहम्मदाबाद , निरीक्षक जितेन्द्र यादव व का0 विजय सिंह व म0का अंजली यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। धनराशि वापस प्राप्त होने पर आवेदक ने गाजीपुर पुलिस एवं साइबर हेल्प डेस्क थाना मुहम्मदाबाद का आभार व्यक्त किया। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

Image 1

Check Also

गाजीपुर: अक्टूबर क्रांति की विरासत आज भी शोषणमुक्त समाज के निर्माण की देती है प्रेरणा- भाकपा

गाजीपुर। अक्टूबर क्रांति की 109वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला कार्यालय …