गाजीपुर। श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा, ददरी घाट के प्रांगण में आज चित्रांश बंधुओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री चित्रगुप्त भगवान का वार्षिक पूजनोत्सव भारतीय पंचांग के अनुसार 10 नवंबर 2026, दिन मंगलवार को सायं 4 बजे से श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ आयोजित किया जाएगा। इस पावन अवसर पर विधि-विधान से भगवान श्री चित्रगुप्त का पूजन-अर्चन एवं महाआरती के साथ एक भव्य एवं शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद माननीय श्रीमती संगीता बलवंत जी उपस्थित रहेंगी। संस्था के मंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि वार्षिक पूजनोत्सव को भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने समस्त चित्रांश बंधुओं से इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। बैठक में प्रमुख रूप से संस्था के अध्यक्ष आनंद शंकर श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, शिव शंकर सिन्हा, दिनेश श्रीवास्तव, कमलेश सभासद, रवि श्रीवास्तव,संजीव श्रीवास्तव प्रवीण श्रीवास्तव श्री प्रकाश श्रीवास्तव शैल श्रीवास्तव रिंकू श्रीवास्तव कौशल श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, एडवोकेट सुनील दत्त, मुनेंद्र श्रीवास्तव, अरविंद कुमार, झुन्ना, राजीव वर्मा, अंजनी श्रीवास्तव, जेपी श्रीवास्तव, रंजन श्रीवास्तव, सुबोध सत्संगी, प्यारे मोहन, संदीप श्रीवास्तव, संदीप वर्मा सहित अनेक चित्रांश बंधु उपस्थित रहे।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….