Breaking News

जौनपुर: कच्‍चे घर की दीवार गिरने से पिता-पुत्री की दबकर मौत  

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बरैंया काजी गांव में बृहस्पतिवार की रात में एक कच्चे घर की दीवार गिरने से मलबे में दबकर पिता-पुत्री की मौत हो गई और दूसरी पुत्री घायल हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। बरैंया काजी गांव निवासी राजधारी(40) मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। गुरुवार को वह काम पर गए थे। वहां से वापस लौटने के बाद सब्जी लेने बाजार चले गए। शाम को उनकी पत्नी सुमित्रा की तबियत खराब हुई तो वह बच्चों को घर पर छोड़कर मल्हनी बाजार में दवा लेने चली गईं थी। इसी बीच राजधारी सब्जी लेकर लौट आए। लौटने के बाद वह अपनी दोनों पुत्रियों से खाना बनाने के लिए कहे। दोनों बेटियां दीपांजली (12) व चंचल(8) सब्जी काटने के लिए एक दीवार के पास बैठ गईं। वहीं पर राजधारी भी बैठे थी। इसी दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई।मलबे में दबकर दीपांपजली, चंचल और राजधारी घायल हो गए। घटना के बाद अन्य बच्चों ने इसकी जानकारी आस पास के लोगों को दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तीनों को मलबे से निकालकर मल्हनी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां राजधारी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायल दीपांजली और चंचल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान शुक्रवार की भोर में दीपांजली की भी मौत हो गई।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: मतदाता जागरुकता कार्यक्रम के अंतर्गत हुआ बैडमिंटन प्रतियोगिता

गाजीपुर। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत आज 19 मई (रविवार) को प्रातः बैडमिंटन प्रतियोगिता का …