Breaking News

जौनपुर: कक्षा 8 की छात्रा के साथ दुष्‍कर्म, आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर। जिले के एक गांव में 8वीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शुक्रवार रात किशोरी शौच के लिए खेत की ओर गई थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए पड़ोसी युवक ने उसे दबोच लिया और दरिंदगी की। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।चंदवक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी शुक्रवार देर शाम शौच के लिए घर से थोड़ी दूर स्थित गन्ने के खेत में गई थी। इस दौरान पड़ोस का युवक घात लगाकर पहुंच गया और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी वहां से किसी को कुछ भी नहीं बताने की धमकी देते हुए भाग निकला। बदहवास हालत में किशोरी घर पहुंची। आपबीती परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस गांव पहुंची। पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। आरोपी को उसके घर से दबोच लिया। आरोपी ने कुछ दिन पहले भी इसी तरह की घिनौनी हरकत की थी। हालांकि तब कुछ लोगों ने सुलह-समझौता करा दिया था। जिससे उसका हौसला बढ़ा हुआ था। चंदवक थानाध्यक्ष विजयशंकर सिंह ने बताया कि किशोरी से दुष्कर्म की तहरीर मिलने पर आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया है। किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर लोकसभा चुनाव: चौथे दिन बसपा और भाजपा प्रत्‍याशी सहित 9 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

गाजीपुर। 75-गाजीपुर संसदीय लोक सभा क्षेत्र हेतु आज चौथे दिन नामांकन स्थल से जिलाधिकारी न्यायालय …