Breaking News

जौनपुर: मछली मारने के विवाद में चली गोली, एक घायल

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के चितरसारी गांव के पास सई नदी के किनारे मछली मारने को लेकर हुए विवाद के बीच बुधवार सुबह करीब 11 बजे मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को गोली मार दी। इस घटना में एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। परिवार के लेाग घायल को बक्शा सीएचसी ले गए, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार, गांव के कुछ युवक सई नदी में मछली मारने गए थे। इसी दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट होने लगी। जब तक अन्य साथी विवाद को सुलझाते तब तक एक युवक ने तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली पट्टीराव थाना बक्शा निवासी अखिलेश निषाद(26) के कमर के पास लगी। गोली लगते ही वह गिर गया। तब तक आरोपी युवक फरार हो गया। वहां मौजूद अन्य साथियों व परिजनों ने अखिलेश को सीएचसी बक्शा में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस मामले में तीन नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: मतदाता जागरुकता कार्यक्रम के अंतर्गत हुआ बैडमिंटन प्रतियोगिता

गाजीपुर। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत आज 19 मई (रविवार) को प्रातः बैडमिंटन प्रतियोगिता का …