Breaking News

प्रयागराज: आरएएफ सिपाही सहित चार लोग गंगा में स्‍नान करते समय डूबे, तीन के शव बरामद

प्रयागराज। फाफामऊ गंगा घाट पर बुधवार को स्नान करते समय आरएएफ सिपाही और उनके बेटे-बेटी समेत चार लोग गंगा में समा गए। घंटे मशक्कत के बाद गोताखोरों ने फौजी समेत उसके बेटे और बेटी का शव बरामद कर लिया, जबकि एक की खोजबीन जारी रही। चार लोगों के डूबने की घटना के बाद घाट पर अफरातफरी मची रही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थलका जायजा लिया।  बिहार में लखीसराय के मूल निवासी आरएएफ 101 बटालियन में तैनात सिपाही उमेश यादव शांतिपुरम फाफामऊ में मकान बनवाकर रहते हैं। बुधवार को वह अपने बेटे विवेक राज (11), पुत्री दीपशिखा (8) और पड़ोस के अभिनव सिंह (8) पुत्र अभय सिंह के साथ फाफामऊ गंगा घाट पर स्नान करने के लिए गए थे। नहाते समय गहरे पानी में जाने से चारों लोग डूबने लगे। जब तक लोग समझ पाते वह पानी में लापता हो गए। घाट पर स्नान कर रहे लोगों के शोर मचाने पर गोताखोरों ने उनकी खोजबीन शुरू की। काफी मशक्कत के बाद सिपाही उमेश, उनके बेटे विवेक राज और अभिनव का शव बरामद कर लिया गया। दीपशिखा का कुछ पता नहीं चला। गंगा में डूबने वाले अभिनव के पिता अभय सिंह भी आरएएफ में सिपाही हैं। उनका ट्रांसफर हो चुका है। कुछ दिनों बाद उनको नई जगह पर ज्वॉइन करना था। 

Image 1 Image 2

Check Also

खुशबूओं वाले फूलों का बड़ा बाजार था बैधनाथ चौराहा

उबैदुर्रहमान सिद्दीकी (इतिहासकार एवं लेखक) गाजीपुर। शहर गाज़ीपुर के बैधनाथ चौराहे के उत्तरीय डाक्टर राही …