Breaking News

बलिया: टॉफी दिलाने के बहाने मासूम के साथ दुष्‍कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बलिया। जिले के एक गांव में साढ़े तीन वर्षीय मासूम संग दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस शर्मनाक वारदात के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को साढ़े तीन साल की बच्ची संग 25 वर्षीय युवक ने दरिंदगी की कोशिश की थी। मासूम को मेडिकल के लिए भेजा गया था। यहां उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टी हुई। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया है। घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। दरवाजे पर खेल रही साढे़ तीन वर्षीय मासूम को टॉफी दिलाने का लालच देकर आरोपी बाजरे के खेत में लेकर गया था। वहां उसने बच्ची के साथ दरिंदगी की। बच्ची के जोर-जोर से रोने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इससे पहले आरोपी भाग गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने काफी खोजबीन की लेकिन आरोपी का पता नहीं चल सका। शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। घटना को लेकर गांव मे तनाव का माहौल बना हुआ है। गड़वार थाना प्रभारी आरके सिंह ने कहा कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर लोकसभा चुनाव: चौथे दिन बसपा और भाजपा प्रत्‍याशी सहित 9 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

गाजीपुर। 75-गाजीपुर संसदीय लोक सभा क्षेत्र हेतु आज चौथे दिन नामांकन स्थल से जिलाधिकारी न्यायालय …