Breaking News

सेराजेम सेंटर मऊ में संपन्न हुआ हरियाली तीज का कार्यक्रम, महिलाएं हुईं सम्मानित

मऊ। विश्व प्रवासी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संघ द्वारा सेराजेम सेंटर में हरियाली तीज का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ0 कंचन तिवारी ,डॉ0 अलका राय, डॉ0 मधु राय, काशी प्रांत उपाध्यक्ष नेहा कपूर उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालिका डॉ मुकुल रानी त्रिपाठी और सह-संचालक रंजीत ने किया। आए हुए कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत माला पहनकर विश्व प्रवासी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संघ के अध्यक्षा दुर्गावती मिश्रा एवं सुनीता थेरेपी सेंटर(Ceragem) के प्रोपराइटर नीता पांडे ने किया। उसके बाद दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम को शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा हरियाली तीज मनाया गया जिसमें महिलाओं द्वारा डांस और गेम ,डांडिया ,आदि चीज की गई है जिसमें महिलाओं को पुरस्कृत किया गया जिनका नाम निक्की सिंह रितिका प्रियंका रेनू कनक शालिनी ममता सुषमा है। इस अवसर पर आए हुए मुख्य अतिथि डॉक्टर कंचन तिवारी द्वारा लोगों को संबोधन में महिलाओं के इस कार्यक्रम को उन्होंने सराहा और साथ ही साथ महिलाओं को जागरुक भी किया एवं डॉक्टर मधु राय द्वारा अपनी दो रची हुई कविता सुनाई और डांस की हुई सखियों को हौसला बढ़ाया। और अंत में डॉ अलका राय अपने संबोधन में कहा के सभी महिलाएं हंसते रहे और हंसते हुए सेल्फी ले ज्यादा से ज्यादा व्रत रहे व्रत रहने से हमें ऊर्जा मिलती है और आज के युग में आत्मनिर्भर बनने का मूल मंत्र दिया उसके बाद सभी महिलाओं को पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया इस कार्यक्रम में उपस्थित शिखा सिंह संध्या सिंह सपना साधना प्रियंका रेनू रजनी टंडन पूजा गुप्ता ममता शालिनी शिखा आदि लोग उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक मनाया गया।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: विधायक मन्नू अंसारी ने सपा नेताओं के साथ जखनियां विधानसभा में किया जनसंपर्क

गाजीपुर। विधायक मन्‍नू अंसारी के नेतृत्‍व में पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, सपा जिला उपाध्‍यक्ष आमीर …