Breaking News

गाजीपुर: एमएलसी चंचल ने महाराजगंज बूथ पर सुनी पीएम मोदी के मन की बात

गाज़ीपुर। एमएलसी विशाल सिंह चंचल रविवार को महराजगंज स्थित बूथ संख्या 138 पर मन की बात का 104वॉ संस्करण में शामिल होकर भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष कमलेश कुमार गुप्ता के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन को सुना। कार्यक्रम उपरांत उपस्थित लोगों को वोटर चेतना महाअभियान के तहत जागरूक किया तथा वहाँ उपस्थित लोगो के जन समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोज कुमार बिंद, मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, शक्ति केंद्र संयोजक अनिल जायसवाल, मंडल अध्यक्ष गोपाल राय, मंडल महामंत्री  राम जी बलवंत, मंडल कोषाध्यक्ष डॉ मोहन जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह, प्रधान गण नंदू पासी,  अनूप गुप्ता,  नवीन जायसवाल, ओम प्रकाश यादव चंद्रिका यादव जी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पिकअप पलटने से एक बाराती की मौत-सात घायल

गाजीपुर। नोनहरा -कठवामोड मार्ग पर  देर रात्रि में सड़क हादसे में अभिषेक कुमार 18वर्ष की …