Breaking News

आजमगढ़: बाइक सवार चार लोगो को अज्ञात वाहन ने मारी टक्‍कर, तीन की मौत, एक गंभीर

आजमगढ़। जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के पटवध गांव स्थित पाखरे के पास शनिवार देर रात अज्ञात वाहन और बाइक की टक्कर हो गई। बाइक पर किशोर समेत चार लोग सवार थे। हादसे में तीन की मौत हो गई। एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे के शिकार लोगों के परिजनों में कोहराम मचा है। रौनापार थाना क्षेत्र निवासी हर्ष मौर्या (12), अर्जुन मौर्या (22), मनीष यादव (24) और आदित्य दुबे (20) शनिवार को किसी काम से एक ही बाइक से जिला मुख्यालय आए थे। देर रात चारों एक ही बाइक पर सवार हो कर घर लौट रहे थे। अभी वे बिलरियागंज थाना अंतर्गत पटवध पोखरी के पास ही पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में बाइक सवार चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मनीष यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं इलाज के दौरान देर रात अर्जुन मौर्या ने दम तोड़ दिया। रविवार दोपहर घायल किशोर हर्ष मौर्या की भी मौत हो गई। घायल आदित्य दुबे अभी जीवन और मौत से संघर्ष कर रहा है। उसकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम हाऊस के बाहर लोगों की भीड़ जुटी रही।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: मतदाता जागरुकता कार्यक्रम के अंतर्गत हुआ बैडमिंटन प्रतियोगिता

गाजीपुर। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत आज 19 मई (रविवार) को प्रातः बैडमिंटन प्रतियोगिता का …