Breaking News

गाजीपुर: लोकतंत्र की जीत है केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्‍तीफा- विधायक जैकिशन साहू

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के सदर विधानसभा के विधायक जैकिशन साहू ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे पर प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि यह लोकतंत्र की जीत है। विधायक जैकिशन साहू ने कहा कि यह इस्‍तीफा धर्मेंद्र प्रधान को दस दिन पहले ही दे देना चाहिए था लेकिन उनके जिद के आगे दिल्‍ली से लेकर देश के हर जिले के छात्रो को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करना पड़ा। यह लोकतंत्र के लिए ठिक नही है, उन्‍होने कहा कि सरकार ऐसा रणनीति बनाये जिससे अब प्रतियो‍गी परीक्षाओ से लेकर किसी भी परीक्षा का पेपर लीक न हो सकें जिससे छात्रो का भविष्‍य सुरक्षित हो सकें। उन्‍होने कहा कि युवा छात्र देश के भविष्‍य है हम सभी लोगो का यह कर्तव्‍य है कि उनके भविष्‍य को सुरक्षित किया जाये।

Image 1 Image 2

Check Also

आजमगढ़: युवाओ की पहली जीत है केंद्रीय शिक्षामंत्री का इस्‍तीफा- सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को निजामाबाद के विधायक रहे आलम …